जालंधर कोर्ट में आरोपी ने महिला वकील को जड़ा थप्पड़, लूट केस में पेशी पर आया था

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: जालंधर कोर्ट से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते कल जालंधर की माननीय अदालत में जज के सामने एक आरोपी ने चलती कोर्ट की कार्रवाई के बीच अपनी ही जूनियर महिला वकील को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद अदालत में हड़कंप मच गया।

वहीं घटना के बाद वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने आरोपी को पकड़कर जज के कहने पर बख्शी खाने के भीतर बंद कर दिया और बाद में उसे थाना नई बारादरी की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार महिला वकील ने आरोपी को अदालत में धीरे बोलने और जज की तरफ पीठ न करने के लिए कहा था। जिसपर आरोपी भड़क गया और उसने गुस्से में आकर महिला वकील को भरी अदालत में थपड मर दिया। कहा यह भी जा रहा है की आरोपी आरोपी युवक नशे का भी आदी था और उसपर पहले भी मामले दर्ज हैं।

Related posts

जालंधर में AAP को एक और झटका, उत्तरी हलके के Ward नंबर 1 के इंचार्ज कुणाल शर्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

DAV की एक और बड़ी उपलब्धि, PSCST ने वर्मीकम्पोस्टिंग परियोजना को दी स्वीकृति