अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, बैंकाक से आए यात्री से 964 ग्राम गांजा बरामद

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर
अमृतसर कस्टम विभाग ने एपीएस प्रोफाइलिंग और बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक यात्री से 964 ग्राम गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बैंकाक से फ्लाइट संख्या SL-214 के जरिए अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की जब जांच की गई तो उसके पास से चार अलग-अलग खाद्य और मिठाई के डिब्बों में छिपाकर रखा 964 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 0.96 करोड़ रुपये आंकी गई है। कस्टम विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

पूर्व सांसद सुशील रिंकू की बीमार माता का हाल जानने उनके घर पहुंचे पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर

जालंधर में सुबह-सुबह भयानक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, गंभीर घायल

Daily Horoscope : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अच्छा है। मित्रों का सहयोग मिलेगा