जालंधर की टूल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 3 की मौत, 9 घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक फैक्ट्री में बीती देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के धोगड़ी में स्थित एक टूल फैक्ट्री में काम के दौरान चाबियों से भरा एक बड़ा कैंटर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 1 महिला सहित 3 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में 9 अन्य कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हादसे में 9 कर्मचारियों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में घटना की सूचना पाकर मौक़े पर पुलिस और आपातकालीन सेवाएं पहुंची। जिन्होंने घायल कर्मचारियों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस द्वारा तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर विर्क ने बताया कि अभी तक 3 कर्मचारियों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा फैक्ट्री में हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट