दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: शहर के मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में 17 अप्रैल को विद्यार्थियों द्वारा महात्मा हंसराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक तकनीकी फेस्टिवल आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी कला और अर्जित तकनीकी ज्ञान के आधार पर तैयार किए गए वर्किंग और स्टिल मॉडल तथा प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन इंजीनियर संदीप ऋषि, आई.ए.एस., म्यूनिसिपल कमिश्नर, जालंधर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह एवं विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर किया।
इस प्रदर्शनी में लगभग 50 वर्किंग और स्टिल मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। विशेष रूप से वे मॉडल भी प्रदर्शित किए गए, जिन्होंने साइंस सिटी, टेक फेस्ट और अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, ताकि विद्यार्थियों को प्रेरित किया जा सके। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कॉलेज की उपलब्धियों से अवगत कराया। कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि उच्च स्तरीय मॉडलों की प्रदर्शनी देखकर उन्हें अत्यंत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग संस्थान जैसा कार्य हो रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस डी.ए.वी. पॉलिटेक्निक में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों की शिक्षा भी दी जा रही है, जिसके लिए प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और समस्त स्टाफ बधाई के पात्र हैं। एक इंजीनियर होने के नाते वे भली-भांति जानते हैं कि ऐसे प्रोजेक्ट तैयार करने में कितनी मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम का संचालन मैडम प्रीत कंवल ने किया।
अंत में प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह एवं विभागाध्यक्षों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस प्रदर्शनी को 500 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा। इस टेक्नो मेले में डॉ. राजीव भाटिया (एडवाइजर, स्टूडेंट चैप्टर), मैडम रिचा अरोड़ा, प्रिंस मदान, तरलोक सिंह, गौरव शर्मा, विक्रमजीत सिंह, मैडम प्रीत कंवल, अंकुश शर्मा, शशि भूषण, सुशील कुमार, दुर्गेश झंडी तथा प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में चयनित प्रोजेक्ट्स को इंटर पॉलिटेक्निक टेक फेस्ट में भेजा जाएगा। उन्होंने इस सफल टेक फेस्ट के आयोजन के लिए इंचार्ज डॉ. राजीव भाटिया को बधाई दी।