लुधियाना: सिविल अस्पताल से कैदी पुलिस कर्मचारी को चकमा देकर फरार, इलाज के लिए लाया गया था आरोपी

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना के सिविल अस्पताल से इलाज के लिए आए कैदी के फरार होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवर को पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल में आया कैदी अस्पताल में मुजूद भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस कर्मचारी को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि फरार कैदी बोस्टल जेल में बंद था और पुलिस टीम उसे मेडिकल चेकअप करवाने के लिए अस्पताल लेकर आई थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए SSP दफ्तर खन्ना के एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ 6 कैदियों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में लाए थे। जब वे उनमे से एक कैदी को हड्डियों के डॉक्टर के चेक उप के लिए जा रहे थे तभी अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी कैदी बड़ी चालाकी से हथकड़ी से अपना हाथ बाहर निकालकर रफूचक्कर हो गया।

वहीं घटना के बाद अचानक अस्पताल में अफरा- तफरी मच गई। एएसआई हरभजन के अनुसार आरोपी के खिलाफ फिलहाल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीमें फरार कैदी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Related posts

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 16 नई गाड़ियां, CP ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की गाड़ियां

Jalandhar: लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर अज्ञात लूटेरों ने एक्टिवा सवार पर हमला कर उसे लूटा, व्यक्ति गंभीर घायल