भोगपुर-जालंधर हाईवे पर भीषण ACCIDENT, ट्रक और टिप्पर की टक्कर में 1 ड्राइवर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर/भोगपुर: पंजाब में भोगपुर से जालंधर जाने वाले मुख्य मार्ग पर काला बकरा के पास आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया। हादसे में एक ट्रक और टिप्पर के बीच हुई जोरदार टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 7:55 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एक लोडेड ट्रक (घोड़ा) नंबर JK03H8793 टायर फटने के कारण सड़क पर टायर बदलने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान भोगपुर से जालंधर की ओर जा रहा एक टिप्पर (PB073737) अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

वहीं एक्सीडेंट की सूचना पाकर रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। SSF टीम के अनुसार हादसे में ट्रक चालक की पहचान मुदसर निवासी जम्मू और कश्मीर के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में मौजूद हेल्पर अजल निवासी जम्मू सुरक्षित है। वहीं टिप्पर चालक बख्शीश सिंह निवासी गांव बुद्धबाद, मुकेरियां गंभीर रूप से घायल हो गया।

SSF टीम की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलने के मात्र 10 मिनट के भीतर रूट नंबर 94502 नूरपुर से चोलांग पर तैनात SSF की टीम इंचार्ज ASI सतनाम सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने घायल टिप्पर चालक को तुरंत फर्स्ट एड दे दिया और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क के बीच से हटाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Related posts

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान