लुधियाना: पुलिस ने गिरफ्तार किया पूर्व मंत्री आशु का साथी, निगम की शिकायत पर हुई कार्रवाई

दोआबा न्यूजलाइन

लुधियाना: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार नगर निगम लुधियाना की शिकायत पर पुलिस ने मंत्री भारत भूषण आशु के साथी सुनील मडिया को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सुनील पर आरोप है कि उन्होंने माल रोड स्थित धौलागिरी अपार्टमेंट में सील किए अपने दफ्तर की सील तोड़ी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम ने सुनील के इस दफ्तर को इसलिए सील किया था क्योंकि उन्होंने रिहायशी अपार्टमेंट में कॉमर्शियल इस्तेमाल किया था। जिसके बाद उन्होंने इस दफ्तर कि सील तोड़ी जिसकी शिकायत निगम ने लिखित रूप से पुलिस को भेजी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ जारी है।

बता दें कि पहले ही सुनील पर रिहायशी अपार्टमेंट में कॉमर्शियल दफ्तर बनाने की एवज में यह कार्रवाई की गई थी। कुछ समय पहले फिर उन्होंने इस सील को तोड़ दिया गया था। जिसकी निगम ने लिखित शिकायत पुलिस को दी थी। जिसके बाद अब यह कार्रवाई सुनील पर की गई है।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना देखने वाले भारतीयों की बढ़ी चिंता, स्टूडेंट वीजा फीस में 25 की बढ़ोतरी

‘जो चढ़ावा चुरा सकते हैं, वे वोट भी चुरा सकते हैं’ : अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला

PCMSD कॉलेज को PAHAL NGO से ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग पहल के लिए मिला विशेष सम्मान