लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामला: इंटरनेट बंद , 10 दिन के लिए यूनिवर्सिटी बंद

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब महिला आयोग ने LPU हिंसा मामले में लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

DGP गौरव यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा

फगवाड़ा/जालंधर: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक संदिग्ध पोस्ट
के बाद पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति को अब काबू कर लिया गया है। शनिवार रात से और रविवार को LPU में और जालंधर -दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्टूडेंट ने यूनिवर्सिटी के बाहर यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के साथ रेप की घटना का दवा करते हुए भारी विरोध प्रदर्शन किया। अब स्थिति कंट्रोल में आने के बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने LPU में 10 दिन की छुट्टियां कर दी हैं और मिड-टर्म एग्जाम रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही कोई गलत अफवाह न फैले इसलिए अगले आदेश तक यहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

यूनिवर्सिटी ने कहा है कि जो स्टूडेंट्स अपने घर जाना चाहते हैं, वह पेरेंट्स को बुला लें और घर चले जाएं। कई स्टूडेंट अब अपने घर लौट रहे हैं।
इसके अलावा दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे रविवार रात करीब 12 बजे खुल गया। अब भी युनिवेर्सिटी के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात है ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने पंजाब के DGP गौरव यादव को LPU में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा। वहीं CM के निर्देश पर DGP गौरव यादव ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। DGP गौरव यादव ने कहा कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून को अपने हाथ में लेने वाले के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि छात्रों से बातचीत के दौरान सामने आया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को लेकर विद्यार्थियों में काफी रोष था। पुलिस ने बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

वहीं यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में गर्ल स्टूडेंट के साथ रेप की कथित घटना के बाद पंजाब महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कपूरथला के DC और SSP से FIR की कॉपी, SIT और अब तक की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। आयोग ने यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल के लिए किए सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी जानकारी मांगी है। बता दें कि फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की है।

Related posts

LPU घटनाक्रम को लेकर पूर्व छात्र एवं BJP नेता चंदन रखेजा ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग की

मानव सहयोग सोसायटी द्वारा लगाया गया 24वां आंखों का मुफ्त कैंप, ऑपरेशन के लिए चुने गए 106 मरीज

बाबे दी हट्टी में सस्ते सूटों की सेल, खरीदारी के लिए उमड़ रही महिलाओं की भारी भीड़