देर रात सड़क हादसे के शिकार हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र ,एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल

जालंधर : देर रात जालंधर – लुधियाना हाईवे पर मेरिटऑन होटल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने लवली यूनिवर्सिटी के दो छात्रों को टक्कर मार दी । जिसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा छात्र जो गंभीर रूप से घायल था उसे राम मांडी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान सौरव ओर मृतक युवक की पहचान दिव्यांश के रूप में हुई है। दोनों छात्र बीटेक कंप्यूटर साइंस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक काफी नशे में था, जो मौके से फरार हो गया। लेकिन कंडक्टर लोगों के हत्थे चढ़ गया और पुलिस के हवाले कर दिया।

एक्सीडेंट की सूचना लोगों ने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी। मौके पर पहुंचे एएसआई अवतार सिंह, कांस्टेबल रणवीर सिंह और अमनदीप सिंह ने दोनों वाहनों को रोड से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिसको खुलवाने के लिए मुलाजियों को कड़ी मशकत का सामना करना पड़ा।

एएसआई अवतार सिंह ने कहा कि उन्हें जब सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचे। पता चला कि एक युवक की मौत हो गई है। सारी घटना की जानकारी परागपुर चौकी के एएसआई गुरदयाल हीरा को दे दी गई और दोनों वाहन भी सौंप दिए गए।

Related posts

जालंधर सेंट्रल में संगठन विस्तार पर BJP की अहम बैठक, कई सीनियर भाजपा नेता उपस्थित

लुधियाना में स्कूलों सहित हलवारा एयरपोर्ट पार्किंग और रेलवे ट्रैक को उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

CIA स्टाफ कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 4 शूटरों को किया गिरफ्तार, 8 अवैध पिस्तौल और 45 जिंदा राउंड बरामद