जालंधर में लॉ एंड ऑर्डर की हालत खराब, शहर का अब भगवान ही रखवाला: राजिंदर बेरी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रेसिडेंट और पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में बुरी तरह फेल हो गई है। अब जालंधर शहर का भगवान ही रखवाला है। आम आदमी पार्टी सरकार के समय में व्यापारी और बिजनेसमैन सभी परेशान हैं। रोज़ फायरिंग हो रही है, पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं है। किसी को गोलियों से डराया जा रहा है, किसी से फिरौती मांगी जा रही है। लॉ एंड ऑर्डर का जनाजा निकल चुका है। सरकार बच्चे की तरह सो रही है। खुलेआम मर्डर हो रहे हैं, खुलेआम स्नैचिंग हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार पंजाब को एक अंधेरे दौर की ओर धकेला रही है। पहले हमारे शहीदों ने कुर्बानी देकर पंजाब को खुशहाल राज्य बनाया था, लेकिन आज की मौजूदा सरकार ने पंजाब को बदहाल राज्य बना दिया है। पंजाब सरकार से लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभल रहा है। व्यापारी अपने बिजनेस बंद करके अपने परिवारों के साथ विदेश जाने को मजबूर हैं। कोई भी परिवार सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। लोगों के घरों में घुसकर लूटपाट की जा रही है।

Related posts

जालंधर में स्पा सेंटर पर रैड करने गई पुलिस टीम के साथ हुआ कुछ ऐसा, पूरी बात जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विभिन क्षेत्रों में की गई विशेष नाकाबंदी, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की की गई गहन जांच

श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन के रूट में बदलाव से जालंधर स्थित भक्तों के मन को पहुंची ठेस: राजिंदर बेरी