Colors चैनल पर जल्द शुरू होने जा रहा है ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’, चैनल ने साझा किए कंटेस्टेंट्स के नाम

दोआबा न्यूज़लाइन

मनोरंजन: छोटे पर्दे के Colors चैनल पर आने वाले चर्चित स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट जारी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार फाइनली कलर्स चैनल ने खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लेने वाले सभी 12 कंटेस्टेंट्स की की झलक दिखाकर दर्शकों के सस्पेंस को दूर कर दिया है। चैनेल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार के सीजन में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, हर्ष गुजराल, ओरी, अविका गौर और अविनाश मिश्रा जैसे सेलिब्रिटी खतरों के खिलाड़ी शो में खतरों का सामना करते दिखेंगे ।

इस बार भी शो को बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। दरअसल “खतरों के खिलाड़ी” शो के दर्शक काफी समय से इस नए सीजन का इंतजार कर रहे थे। दर्शकों में ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन15’ के लिए कई सेलिब्रिटीज के कंटेस्टेंट्स बनकर आने की चर्चा भी जोरों पर थी। लेकिन अब लिस्ट जारी हो चुकी है। फैंस न सिर्फ कंटेस्टेंट्स का नाम जानने को बेताब हैं, बल्कि यह भी जानना चाहते हैं कि इस बार के सीजन में क्या खास होगा।

अब हम दर्शकों का इंतजार खत्म कर यह जानकारी सांझा करेंगे कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में वो कौन से 12 कंटेस्टेंट्स हैं, जो एक-दूसरे से जबरदस्त टक्कर देने जा रहे हैं। इस बार कलर्स चैनल ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के 12 कंटेस्टेंट्स में 1 एक्टर कारण वाही का नाम आया है जो सीजन 8 में भी इस शो का हिस्सा बन चुकें हैं।

2 दूसरे कंटेस्टेंट्स टीवी शो अनुपमा से खूब फेम कमाने वाले एक्टर गौरव खन्ना हैं। जो पहले 2 रियलिटी शोज ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ और ‘बिग बॉस 19’ के विनर रह चुके हैं। अब देखना है कि इस शो में गौरव खतरों का सामना कैसे करेंगे।

3 वहीं इसके साथ ही इस शो के तीसरे कंटेस्टेंट एक्टर ऋत्विक धनजानी हैं। बता दें कि ऋत्विक भी करण वाही कि तरह ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ का हिस्सा बने थे, लेकिन 7वें नंबर पर ही बाहर हो गए थे।

4 इस शो में चौथे कंटेस्टेंट के तौर पर एक्टर विशाल आदित्य सिंह का नाम आया है। एक्टर विशाल भी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हो चुके हैं लेकिन तब वह रनर-अप रहे थे। उनकी सीजन 11 में वाइल्ड कार्ड से शो में एंट्री हुई थी। हालांकि उन्होंने फिनाले टास्क बीच में ही छोड़ दिया था।

5 इस बार 5वें कंटेस्टेंट के तौर पर शो में फरहाना भट्ट की एंट्री हुई है जो एक्टर गौरव खन्ना के साथ ‘बिग बॉस 19’ में नजर आई थीं और फर्स्ट रनर-अप रहीं।

6 एक्टर अविनाश मिश्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के छठे कंटेस्टेंट हैं जो ‘बिग बॉस 18’ के फाइनलिस्ट भी रहे। बताया जा रहा है कि अविनाश उसी साल ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए सिलेक्ट हो गए थे, पर किन्ही कारणों से शो उस साल नहीं आया।

7 वहीं टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेने वाली 7वीं कंटेस्टेंट हैं। वह भी ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ और ‘खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया’ में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में जैस्मिन भसीन फाइनलिस्ट थीं।

    8 ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के हर्ष गुजराल आठवें कंटेस्टेंट हर्ष गुजराल हैं। हर्ष गुजराल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है।

    9 ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की 9वीं कंटेस्टेंट हैं। वह इस शो की पुरानी खिलाड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक अविका ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में नजर आई थीं। वहीं हाल ही में वह रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का हिस्सा बनी थीं।

    10 ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की 10वीं कंटेस्टेंट शगुन शर्मा हैं। वह एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं जो कई बेहतरीन टीवी शो के जरिये अपनी पहचान बना चुकी हैं।

    11 ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की रुबीना दिलैक 11वीं कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक हैं जो ‘बिग बॉस 14’ की विनर रह चुकी हैं और ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का भी हिस्सा रही थीं।

      अब लास्ट में 12वें कंटेस्टेंट के तौर पर ओरी का नाम सामने आया है। ओरी का नाम बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया और हाई-फाई सेलिब्रिटीज के बीच खूब आम है। बतौर कंटेस्टेंट यह ओरी का पहला रियलिटी शो है। वैसे गेस्ट के तौर पर वह ‘बिग बॉस 17’ में नजर आए थे।

      चैनल द्वारा कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी करने के बाद अब दर्शकों में शो के टेलिकास्ट की डेट का इंतजार शुरू हो गया है। खबर है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जून के आखिर या फिर जुलाई की शुरुआत से टेलिकास्ट हो सकता है। कहा यह भी जा रह है कि इस सीजन की शूटिंग केप टाउन में होगी।

      Related posts

      Met Gala 2026 : रेड कारपेट पर ईशा अंबानी की लुक पर टिकीं लोगों की निगाहें, ब्लाउज में जड़े थे 1800 हीरे

      चंडीगढ़ के मशहूर चौक का नाम पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के नाम पर रखा गया, जन्मदिन पर आज हुआ उद्घाटन

      वेटरन एक्टर भरत कपूर का निधन, 80 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस