जूनियर एशिया कप विजेता पुरुष हॉकी टीम का अमृतसर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, छठी बार टीम बनी चैंपियन

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतस​र: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम जूनियर एशिया कप जितने के बाद आज भारत पहुंची। हॉकी टीम गोल्ड मेडल और जूनियर एशिया कप लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची, जहाँ खिलाडियों का जोरदार स्वागत हुआ। पंजाब और अमृतसर से जुड़े खिलाड़ियों के एयरपोर्ट पहुंचने पर स्पोर्ट्स लवर्स में खासा उत्साह देखने को मिला। जूनियर एशिया कप चीन में आयोजित किया गया था।

जूनियर एशिया कप में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने जूनियर एशिया कप का छठा खिताब अपने नाम किया।

जानकारी के अनुसार इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कप्तान अनमोल एक्का का खास प्रदर्शन रहा। उन्होंने चीनी ताइपे के खिलाफ मुकाबले में एक ही मैच में छह गोल कर शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल मुकाबले में भी अनमोल एक्का ने गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

इस चैंपियन टीम के सभी खिलाडियों अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पंजाब और अमृतसर से जुड़े खिलाड़ियों का योगदान अहम रहा। वहीं मनमीत सिंह राय, प्रभदीप सिंह, लवनूर सिंह और गुरसेवक सिंह भी विजेता टीम का हिस्सा रहे। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से उनके परिवारों और समर्थकों में खुशी का माहौल है। एशिया की चैंपियन बनने के बाद अब भारतीय जूनियर हॉकी टीम विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

Related posts

5-1 की जीत से भारत ने रचा हॉकी इतिहास, अध्यक्ष नितिन कोहली ने टीम को दी बधाई

पंजाब हॉकी अध्यक्ष नितिन कोहली ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियन गेम्स में स्वर्ण जितने पर दी बधाई

CM सुक्खू ने Asian Games में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को दी बधाई