Jalandhar: निगम हाउस बैठक में भारी हंगामा, बिना चर्चा के डेढ़ मिनट में Mayor ने पास किए सभी प्रस्ताव

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के रेडक्रॉस भवन में मंगलवार सुबह निगम हाउस की मीटिंग आयोजित हुई। हाउस की इस बैठक मेंआज भारी हंगामा देखने को मिला। बैठक में कांग्रेस पार्षद शहर के विभिन्न वार्डों में काम न होने को लेकर अपनी समस्या रख रहे थे। लेकिन जब कांग्रेस के वार्ड-1 की पार्षद ने नार्थ हलके के काम गिनाते हुए कहा कि दिनेश ढल्ले के इंचार्ज रहते हुए वार्ड के काम रुके थे। उसने यह भी कहा कि अब मेयर धीर खुद नार्थ हलका इंचार्ज हैं, इसलिए अब सभी रुके हुए काम शुरू करवाए जाएं।

वहीं आप पार्षद लव रॉबिन ने दिनेश ढल्ल का नाम लेने पर आपत्ति जताई और कहा कि हाउस में उनका नाम क्यों लिया गया। इस दौरान दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच बहस छिड़ गई। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने बीच में बोलना शुरू कर दिया और देखते ही देखते बैठक में भारी हंगामा शुरू हो गया।

वहीं इस जबरदस्त हंगामे के बीच मेयर वनीत धीर ने खुद स्टेज संभालते हुए हंगामा शांत करवाने की कोशिश करते हुए कहा कि आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। पूरा शहर आपको लाइव देख रहा है। लेकिन फिर भी कौंसलर एक-दूसरे से बहस करते रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे। जिसके बाद मेयर ने करीब एक से डेढ़ मिनट में हाउस बैठक में रखे गए सभी प्रस्ताव पास कर दिए।

वहीं मेयर द्वारा सभी प्रस्ताव बिना विपक्ष के जवाब के पास करने के बाद भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताई। इस दौरान अपना विरोध जताते हुए बीजेपी-कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने गुस्से में आकर एजेंडे की कॉपियां फाड़कर हाउस में उछाल दीं। बैठक में हंगामे के बाद अन्य पार्षद अपनी समस्याएं नहीं रख पाए।

वहीं विपक्षी पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि मीटिंग में से मेयर विनीत धीर विपक्षी पार्टियों के सवालों के जवाब दिए बिना बैठक से उठकर चले गए।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने वाइब्रेंट पार्टी “उड़ान” के साथ किया फ्रेशर्स का स्वागत

HMV कॉलेज में मनाया गया एंटी-रैगिंग सप्ताह

APJ कॉलेज के PG मल्टीमीडिया Sem-6 के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया श्रेष्ठ स्थान