Jalandhar: लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर अज्ञात लूटेरों ने एक्टिवा सवार पर हमला कर उसे लूटा, व्यक्ति गंभीर घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पंजाब के जालंधर में चोरी और लूटपाट जैसी अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर स्थित गंदे नाले के पास अज्ञात लुटेरों ने एक एक्टिवा सवार को अपना निशाना बनाया। जब व्यक्ति ने लुटेरों का विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया। हमले के बाद लूटेरे घायल युवक को सड़क पर छोड़कर उसकी जेब से नकदी लेकर फरार हो गया।

वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि वह अपने साथी के साथ घर के बाहर खड़ा था, तभी वहां से गुजर रहे एक युवक ने उन्हें बताया कि तीन से चार लुटेरे एक एक्टिवा चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट कर रहे हैं। यह सुन राहुल ने शोर मचाया, जिसके बाद लुटेरे खाली पर्स वहीं छोड़ मौके से भाग गए। राहुल के मुताबिक अंधेरा ज्यादा होने के कारण लुटेरे भागने में सफल रहे। उसने कहा कि जब वह एक्टिवा के पास पहुंचा, तो युवक बेसुध हालत में पड़ा था और उसके सिर से खून निकल रहा था। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

वहीं युवक को सड़क पर बेसुध पड़ा देख कर आसपास के लोग वहां इक्कट्ठा हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं सूचना पाकर लेदर कॉम्प्लेक्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जालंधर ANTF की टीम ने हेरोइन सहित पकड़ा एक युवक, अमृतसर का रहने वाला है तस्कर

Daily Horoscope : शुक्रवार के दिन आज इन 7 राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की अपार कृपा, पढ़ें राशिफल…

जालंधर के पारस एस्टेट का 14 वर्षीय बच्ची हत्याकांड: आरोपी की पत्नी घर पर सामान लेने पहुंची, इलाकावासियों का फूटा गुस्सा