जालंधर ANTF की टीम ने हेरोइन सहित पकड़ा एक युवक, अमृतसर का रहने वाला है तस्कर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर/अमृतसर: जालंधर की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पडोसी शहर अमृतसर के जंडियाला गुरु से एक युवक को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ANTF की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जंडियाला गुरु इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 1 किलो 264 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करन निवासी गुरु तेग बहादुर नगर, मेहता रोड अमृतसर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ने सिर्फ 5वीं तक ही पढ़ाई की है और पहले कारपेंटर का काम करता था। लेकिन बाद में नशे की लत के कारण नशा तस्करी के धंधे में उतर आया। नशे के खिलाफ यह कार्रवाई एडीजीपी नीलाभ किशोर के निर्देशों तथा एआईजी जगजीत सिंह सरोआ और डीएसपी बिक्रमजीत सिंह की निगरानी में की गई।

बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई कुलदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने जंडियाला गुरु स्थित ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में घेराबंदी कर आरोपी को काबू किया और उसके कब्जे से 1.264 किलो हेरोइन बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पुराने नशा तस्करी के अलावा अवैध हथियार रखने और मारपीट के भी मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related posts

JALANDHAR: वार्ड नंबर-80 में बरसाती पानी की समस्या का समाधान शुरू, सीवरेज व पाइप लाइन का कार्य आरंभ

जालंधर के Eastwood के पास हाईवे पर भयानक Accident, कंटेंनर और बजरी से भरे टिप्पर की जबदस्त भिड़ंत, 4 घायल

Daily Horoscope : जानें किन राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल…