BREAKING: मकसूदां चौक पर टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, बाल- बाल बचे कार सवार पति-पत्नी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के मकसूदां चौक में ट्रैफिक लाइटों पर शनिवार दोपहर एक कार को टिप्पर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि शहर के मकसूदां चौक की ट्रैफिक लाइट्स पर आज दोपहर ग्रीन सिग्नल होने पर जा रही कार को दूसरी तरफ से आ रहे टिप्पर ने हिट कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की एक साइड बुरी तरह डैमेज हो गई। गनीमत रही कि कार सवार दंपति हादसे में सुरक्षित हैं। जबकि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।    

कार सवार व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जालंधर से अमृतसर माथा टेकने जा रहे थे। लेकिन मकसूदां चौक पर उनके साथ यह हादसा हो गया। उनके अनुसार टिप्पर उनकी गाड़ी को 20 -25 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर कार सवार दंपत्ति ने किसी तरह कार से निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद कार चालक का कहना है कि आज तो हम बाल- बाल बच गए ।    

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर संबंधित ठाणे की पुलिस पहुंची और किसी तरह समझा बुझा कर कार चालक को चौक से गाड़ी हटाने के लिए मनाया। घटनास्थल पर टिप्पर मालिक भी हादसे की सूचना पाकर पहुंचा। पुलिस कर्मचारी के अनुसार दोनों गाड़ियों को थाने ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थाने में दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर टिप्पर चालक पर बनती करवाई की जाएगी। पुलिस ने बाद में दोनों गाड़ियों को सड़क से हटवाकर लगा लंबा जाम खुलवाया। 

Related posts

DAV कॉलेज के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने रचा इतिहास, विद्यार्थियों ने GNDU में प्राप्त किए शीर्ष स्थान

पंजाब सरकार कर्मचारियों से छलावा करना बंद करे, डराने-धमकाने की जगह D.A. का बकाया और हक तुरंत जारी करें: राजिंदर बेरी​

इनोसेंट हार्ट्स में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, अरसा लाइव बैंड तथा आर.जे. रीत ने बांधा समां