दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : पंजाब के जालंधर में आज सुबह फिर शहर के कई स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार महानगर के एपीजे और डीपीएस स्कूल सहित कुछ अन्य स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी भरी 2 ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गईं हैं। वहीं धमकी भरी मेल मिलने के बाद स्कूलों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर पुलिस तुरंत जाँच के लिए APJ स्कूल पहुंच गई।
धमकी भरी E-Mail
धमकी भरी ईमेल में स्कूलों को उड़ाने का समय 1 बजकर 11 मिनट, असेंबली को 2 बजकर 11 मिनट, दिल्ली ट्रेन को 9 बजकर 11 मिनट लिखा है। इसमें सिखों के नरसंहार का बदला लेने का जिक्र भी किया गया है। वहीं दूसरी मेल में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक, अकाल अकादमी और सिटी ग्रुप को धमकी दी गई है। वहीं इस मैंल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। साथ ही ईमेल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की बात भी लिखी गई है।
वहीं मेल मैं यह भी लिखा है कि सीएम मान निशाने पर हैं। पंजाब बनेगा खालिस्तान। अपने बच्चे बचाओ, अंबेडकर के पोर्ट्रेट और मूर्तियां 14 अप्रैल तक पंजाब में से हटा दो। नहीं तो 14 अप्रैल वाले दिन सब बम धमके से खत्म करेंगे। बम और 47 (एके-47) के साथ सिखों के दुश्मन मरेंगे।
वहीं सुबह- सुबह इन धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद से प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से ले रही हैं और गहनता से जाँच कि जा रही है। इसके साथ ही यह धमकी भरी ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही स्कूलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।