जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुलझाया नकोदर बस स्टैंड गोलीकांड का मामला, 1 आरोपी गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों के तहत तथा समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 26 फरवरी 2026 को पीड़ित पर गोली चलाकर उसका मोटरसाइकिल लूटने के मामले को ट्रेस करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसपी इन्वेस्टिगेशन विनीत अहलावत तथा डी.एस.पी. सब-डिवीजन नकोदर ओंकार सिंह बराड़ की निगरानी में की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को शिकायतकर्ता गुरमुख गोयल पुत्र नरेंद्र कुमार, निवासी मकान नंबर 662, मसरी मंडी, नकोदर ने पुलिस को शिकायत दी कि बाबा नानका और नकोदर बस स्टैंड के नजदीक दो अज्ञात युवकों ने उस पर गोली चलाकर उसका हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी-24-सी-8701 लूट लिया।

वहीं शिकायत के आधार पर मुकदमा नंबर 32 दिनांक 26.02.2026, धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. तथा धारा 25/27-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सिटी नकोदर, जिला जालंधर में दर्ज करके जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस द्वारा वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की गई और यह सामने आया कि आरोपी नकोदर शहर के रहने वाले हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए इलाके से फरार हो गए थे। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करते हुए प्रयास तेज किए गए।

जांच के दौरान एक आरोपी, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड है और जो पहले जमानत पर बाहर आया हुआ था, को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से वारदात के दौरान लूटा गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

PCMSD कॉलेज में सुरक्षा, सहमति और आत्म-सम्मान: सीमा तय करना जानना विषय आयोजित गेस्ट लेक्चर

PM मोदी ने संवत्सरी के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

CT ग्रुप ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर अपने 12 खिलाड़ियों को ₹5 लाख देकर किया सम्मानित