जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विभिन्न इलाकों में की गई विशेष नाकाबंदी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के माननीय डीजीपी के दिशा-निर्देशों के अनुसार जालंधर ग्रामीण के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में 5 मार्च को शाम 6 बजे से 9 बजे तक विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान थाना मुखी तथा पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा आम जनता में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं, ताकि रात्रि के समय भी पूरे इलाके को सुरक्षित बनाया जा सके।

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, गैंगस्टरों या अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। माननीय डीजीपी पंजाब और पंजाब सरकार द्वारा ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्तियों के लिए 10 लाख रुपये तक के इनाम की व्यवस्था की गई है तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

जालंधर ग्रामीण पुलिस के कर्मचारी हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जनता की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

Related posts

जालंधर में कांग्रेस लीडरशिप ने शहीद उधम सिंह को उनके शहीदी दिवस पर भेंट की पुष्पांजलि

‘अपराध पर जीरो टॉलरेंस’: नए पुलिस कमिश्नर का सख्त संदेश, लापरवाही पर अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

जालंधर में अवैध निर्माणों पर निगम बेबस! पूरे शहर की निगरानी सिर्फ 2 बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के भरोसे