जालंधर ग्रामीण पुलिस ने पकड़े 3 नशा तस्कर, 150 ग्राम हेरोइन और 56 नशीली गोलियां बरामद

दोआबा न्यूज़लाइन

पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपी लग्जरी गाड़ियों में करते थे नशे की सप्लाई

जालंधर: जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर ग्रामीण के फिल्लौर थाने की पुलिस टीम ने विशेष नाकाबंदी के दौरान 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन, 56 नशीली गोलियां और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की इनोवा गाड़ी बरामद की है।

जालंधर ग्रामीण के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क द्वारा जारी निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिल्लौर पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक इनोवा कार को रोका और गाड़ी की तलाशी ली। पुलिस टीम को गाड़ी की तलाशी के दौरान 150 ग्राम हेरोइन और 56 नशीली गोलियां मिलीं।

वहीं पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़ी में सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थों की सप्लाई में इस्तेमाल होने वाली एक इनोवा गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया गया। अब पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आरोपी नशा कहां से लाए थे और किसे सप्लाई देने जा रहे थे। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है किआरोपी लंबे समय से नशे के अवैध धंधे में लिप्त थे और नशे  की  तस्करी के लिए अक्सर लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे ताकि पुलिस किसी को शक न हो।  

Related posts

जालंधर की सीआई टीम ने इंटर-स्टेट हथियार सप्लाई मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, 10 पिस्टल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर में नूरमहल पुलिस ने 24 नशीली गोलियों सहित पकड़ा एक नशा तस्कर

Daily Horoscope : वृषभ राशि वालों के धन लाभ के अच्छे योग हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें