जालंधर पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए 02 व्यक्ति

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशानुसार शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसआई मनजिंदर सिंह, इंचार्ज स्पेशल सेल कमिश्नरेट जालंधर जी की देखरेख में दिनांक 11.01.2026 को स्पेशल सेल टीम ने बाए गस्त बा नाकाबंदी शक्की व्यक्तियों और शक्की वाहनों के संबंध में पिम्स अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा नंबर PB08-EQ-7224 सवार 2 व्यक्तियों को शक के आधार पर रोका।

वहीं तलाशी के दौरान एक्टिवा की डिक्की से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस नंबर 7 तारीख 11.01.2026 u/s 21C-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 कमिश्नरेट जालंधर में रजिस्टर किया गया। फिलहाल आरोपी जॉन मुस्ताक और राजेश दुग्गल उर्फ बॉबी से आगे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ में एक्टिवा चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम जॉन मुस्ताक बेटा मकबूल निवासी मकान नंबर 1386, मोहल्ला कन्यावाली, गढ़ा जालंधर और पीछे बैठे ने अपना नाम राजेश दुग्गल उर्फ बॉबी बेटा स्वर्गीय चंद्र प्रकाश, निवासी मकान नंबर 63, वरियाम नगर कुल रोड, जालंधर बताई।  

Related posts

DAV महाविद्यालय की दोहरी उपलब्धि, शेर-ए-पंजाब कप के लिए 7 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन

PCMSD कॉलेज की B.A. Sem-II की छात्रा ने ‘रोल ऑफ़ ऑनर’ में दर्ज कराया अपना नाम

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस