जालंधर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और 10 लाख के करीब कैश सहित 1 तस्कर काबू

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के पुलिस कमिश्नर माननीय सतिंदर सिंह के निर्देशों के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गैर-कानूनी शराब की बिक्री और गैर-कानूनी कामों को रोकने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत इंस्पेक्टर जय इंदर सिंह, चीफ ऑफिसर, पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल की टीम ने माधवी शर्मा, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जालंधर साहिब ज़ोन-2 और आतिश भाटिया, एसीपी वेस्ट की देखरेख में गैर-कानूनी शराब और भारी मात्रा में नकदी जब्त करके बड़ी सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीपी ने बताया कि दिनांक 30.08.2026 को मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन, इंस्पेक्टर जय इंदर सिंह के निर्देशानुसार एसआई बलविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ आबकारी निरीक्षक मनजीत सिंह के मुखबिर की सूचना पर तरसेम सिंह उर्फ ​​सेमा, पुत्र बुआ दास, निवासी हाउस नंबर 03, गली नंबर 01, बाबा कहनदास नगर, जालंधर से 8 बोतल शराब ब्लैक लेबल, 10 बोतल बैलेंटाइन व्हिस्की और 4 बोतल जेमिसन व्हिस्की, 3 हुक्का चिलम, 3 हुक्का पाइप और 10,71,990/- रुपये नकद रकम भारतीय करंसी बरामद की गई है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदद्मा नंबर 252 दिनांक 30.08.2026 अधीन धारा 61-1-14, 3 एक्स. अधिनियम वाधा जुर्म ४-ए,21-ए सीओटीआरपीए अधिनियम 2018,318(4) बीएनएस थाना बस्ती बावा कमिश्नरेट जालंधर दर्ज रजिस्ट्रार कर प्रारंभिक जांच की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आय है कि आरोपी के खिलाफ पुराने भी कई मामले दर्ज हैं।

Related posts

ब्रैस्ट कैंसर से जुड़े भ्रम और शर्तिया इलाज के दावों में क्या है सच्चाई? जानिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ रुपिंदर भार्गव से…

लांबड़ा में अवैध क्लिनिक पर Raid, क्लीनिक संचालक के पास नहीं मिली डिग्री/लाइसेंस

पटेल अस्पताल ने महिला कैंसर सर्वाइवर्स के साहस और हौसले का किया सम्मान