जालंधर पुलिस की नशे के खिलाफ सख्ती, वायरल वीडियो में दिखे नशेड़ी पर की कार्रवाई

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के सामने एक वीडियो आया है, जिसमें एक व्यक्ति भार्गो कैंप पुलिस स्टेशन के एरिया में बुड्ढा मल पार्क के पास ड्रग्स के नशे के प्रभाव में दिख रहा है। पुलिस ने सूचना पर इस व्यक्ति पर रेड की और उक्त व्यक्ति की पहचान वरुण उर्फ ​​रवि कुमार के तौर पर हुई है। भार्गो कैंप पुलिस स्टेशन द्वारा इस व्यक्ति से NDPS एक्ट के तहत बरामदगी होने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

यहां यह भी बताना ज़रूरी है कि इस व्यक्ति के खिलाफ पहले भी एक केस दर्ज है, जिसमें वह कपूरथला जेल में बंद था। अब भी NDPS एक्ट के तहत बरामदगी होने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। उसके नए और पुराने लिंकेज की भी जांच की जा रही है। सभी से अपील है कि इस मामले में कोई अफवाह न फैलाएं और किसी भी जानकारी को ऑफिशियली कन्फर्म करें।

Related posts

हार्ट अटैक को अलविदा! न्यू रूबी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के माहिर डॉ. SPS ग्रोवर से विशेष चर्चा

जालंधर के नॉर्थ हल्के में धड़ल्ले से बन रही अवैध इमारतें, प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया

जालंधर के गांव धीना में सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा में शामिल हुए BJP नेता सरबजीत मक्कड़