दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 27 दिसंबर को लक्ष्मी नारायण मंदिर पार्क मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक आरोपी अनुज अरोड़ा पुत्र तरसेम लाल, निवासी मेन बाजार, गांव नडाला, जिला कपूरथला को लोगों की मदद से उसी वक्त काबू कर लिया गया था हालांकि दूसरा आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र हरचरण सिंह, निवासी पंडता मोहल्ला, गांव नडाला, जिला कपूरथला मौके से फरार हो गया था। जिस पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 27.12.2025 को A/P 309(2), 309 (4), 317(2), 3(5) बीएनएस पुलिस स्टेशन भार्गो कैंप जालंधर में दर्ज किया गया था।
वहीं पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा निर्देश अनुसार हिरिंदर सिंह पीपीएस एडीसीपी-द्वितीय शहर और आतिश भाटिया पीपीएस एसीपी पश्चिम जालंधर के निर्देशों के बाद और इंस्पेक्टर/एसएचओ मोहन लाल 3402 प्रमुख अधिकारी पुलिस स्टेशन भार्गव कप की देखरेख में लक्ष्मी नारायण मंदिर पार्क के पास मोटरसाइकिल नंबर PB08-FA-5273 स्प्लेंडर, काले रंग चोरी मामले में एएसआई जरमनजीत सिंह सिंह ने उसी वक्त आरोपी अनुज अरोड़ा पुत्र तरसेम लाल निवासी मेन बाजार गांव नडाला जिला कपूरथला को हसब जाब्ता के तहत गिरफ्तार किया और 28.12.2025 को गुरप्रीत सिंह पुत्र हरचरण सिंह निवासी पंडिता का मोहल्ला गांव नडाला जिला कपूरथला को हसब जाब्ता के तहत गिरफ्तार किया गया।
वहीं पुलिस ने दिनांक 29.12.25 को आरोपी अनुज अरोड़ा की शिकायत के आधार पर अबू कुमार उर्फ शिंदा पुत्र तरसेम लाल निवासी गाँव नडाला, जिला कपूरथला को मामले में नामजद किया गया था और उसी दिन अबू कुमार उर्फ शिंदा को हसब कोड के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था और उक्त आशु कुमार उर्फ शिंदा की शिकायत के आधार पर रणजीत सिंह उर्फ काका पुत्र महिंदर सिंह निवासी अकबरपुर, जिला कपूरथला, जो स्क्रैप डीलर का काम करता है, को नामजद किया गया था।
वहीं आरोपियों के पास से चोरी के 4 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा और मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद किए गए। वहीं प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनुज अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह पर पुराने भी कई मामले दर्ज हैं ।।