जालंधर पुलिस ने वरदान अस्पताल फायरिंग केस के मुख्य आरोपी का किया एनकाउंटर, लक्की पटियाल गैंग से जुड़ा है आरोपी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में वीरवार सुबह-सुबह कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वरदान अस्पताल फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और आरोपी के बिच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है।
इस दौरान पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जिसके पास से 2 हथियार बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान जोध सिंह जोधा के नाम से हुई

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि उनके पास गुप्त सुचना आई थी। जिसके आधार पर पुलिस टीमों ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देख कर उनपर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। जिसका पुलिस की निगरानी में अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसके पास से दो अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर लक्की पटियाल गैंग से जुड़ा हुआ है।

बताते चले कि 28 फरवरी की रात करीब 9 बजे मोता सिंह नगर स्थित वरदान हॉस्पिटल पर एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। आरोपी ने अस्पताल पर करीब 4 से 5 राउंड फायर किए थे। जिनके निशान अस्पताल के गेट पर थे। घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें एक हेलमेट पहने हुए व्यक्ति अस्पताल पर लगातार फायरिंग करता दिख रहा है।

Related posts

होशियारपुर के इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत नागरा का SHO थाना टांडा से पुलिस लाइन्स ट्रांसफर, करोड़ों की रंगदारी का है मामला

मेहर चंद कॉलेज में नेत्रहीन विद्यार्थियों को छठी इंद्रिय के माध्यम से दी जाएगी तकनीकी शिक्षा

Daily Horoscope: मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं अच्छे अवसर, पढ़ें राशिफल…