दोआबा न्यूज़लाइन
आरोपियों से ₹7.80 लाख ड्रग मनी, 2 गाड़ियां, 05 जिंदा राउंड सहित 32 बोर पिस्तौल भी बरामद
जालंधर:जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर और पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए “वॉर ऑन ड्रग्स” कैंपेन के तहत एसआई मनजिंदर सिंह इंचार्ज स्पेशल सेल कमिश्नरेट के नेतृत्व में स्पेशल सेल टीम ने 02 आरोपियों को 02 किलो हेरोइन, ₹7.80 लाख ड्रग मनी और 05 जिंदा राउंड सहित 32 बोर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।
सीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल सेल टीम नाकाबंदी के दौरान टी-पॉइंट नाखां वाले बाग नजदीक तिलक नगर मौजूद थी तभी दशमेश नगर जालंधर की तरफ से एक सफेद कार नंबर पीबी -91-6313, ब्रांड हुंडई 1-20, रंग सफेद को रोककर चेक किया गया। तलाशी के दौरान कार में पड़े काले लिफाफे से 01 किलो हेरोइन और 7 लाख रुपये भारतीय मुद्रा ड्रग मनी बरामद हुई। इस आधार पर मुकदमा नंबर 267 तारीख़ 26.09.2026, धारा 21सी/27ए-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना भार्गव कैंप कमिश्नरेट जालंधर दर्ज की गई। कार चालक की पहचान दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक उर्फ दीपू औकत द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार साहिल पुत्र रवि कुमार, निवासी हाउस नंबर 64 गिलवाली गेट, पुलिस स्टेशन सी-डिवीजन, जिला अमृतसर, हाल निवासी हाउस नंबर 230 करोल बाग, पुलिस स्टेशन रामा मंडी, जालंधर को उक्त मामले में आरोपी नामजद करने के बाद दिनांक 30.09.2026 को करोल बाग, जालंधर से गिरफ्तार कर उक्त साहिल की कार नंबर पीबी08-एफएम -7999 से 01 किलो हेरोइन, 01 पिस्तौल 32 बोर और 05 जिंदा राउंड बरामद किए गए। आरोपी उक्तान से और गहराई से पूछताछ की जा रही है।