दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर स्नैचरों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत हरिंदर सिंह गिल पीपीएस/एडीसीपी-2 जालंधर और संजय कुमार पीपीएस/एसीपी मॉडल टाउन के कुशल नेतृत्व में एसआई कुलविंदर सिंह 2017. चीफ ऑफिसर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 6 कमिश्नरेट जालंधर की निगरानी में एएसआई सुशील कुमार नं. 2258 ने मुकदमा नंबर 51 दिनांक 11.03.26 यू/एस 304, 317 (5) बीएनएस थाना डिवीज़न नंबर- 6 शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर दर्ज किया गया।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता वासु सहगल, पुत्र अजय सहगल, निवासी एनई/2 किला मोहल्ला पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 03 जालंधर ने आकर सूचना दी कि दिनांक 08.03.2026 को मैं और मेरी मां मोनिका सहगल, हमारी एक्टिव पीबी 08-एसडब्ल्यू-9298 पर अपने पर्सनल काम से रविदास चौक से वडाला चौक जा रहे थे। इस दौरान दो एक्टिवा सवार युवक आए और मेरी माता के हाथ से एक काले रंग का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस करवाई के दौरान 11 मार्च को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान पहला आरोपी शुभम पुत्र हरविंदर कुमार, निवासी मकान 257, गली नंबर 06, अवतार नगर, जालंधर, और दूसरे की सतिंदर कुमार उर्फ सोनू पुत्र कृष्ण, निवासी 44/03, न्यू सुहाज गंज, थाना भार्गव कैंप, जालंधर के रूप में हुई है। इस दौरान आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक्टिवा नंबर पीबी 08-ई एल -2129 और चोरी का फ़ोन बरामद किया गया। आरोपियों को सेंट्रल जेल कपूरथला में रखा गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पुराने भी कई मामले दर्ज हैं।