दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों और साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। इस मौके पर संबंधित ठेकेदार/एजेंसी को विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने और उनकी क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरक्त अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों की समय-समय पर जांच की जाए, ताकि शहरवासियों को कोई परेशानी न हो।
आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य में इस्तेमाल होने वाला सामग्री स्तर के अनुरूप हो, ताकि सार्वजनिक सेवा से जुड़े नगर निगम कार्यों पर लोगों का भरोसा बना रहे और सरकारी कार्य संतोषजनक ढंग से पूरे हों।
महानगर में नगर निगम द्वारा कई दावे किये जाते है, की स्तिथि सब कंट्रोल में हैं। लेकिन समय-समय पर असली सचाई सभी के सामने आती रहती हैं। अगर बात करें सीवेरज ओवरफ़्लो की तो शहर के कई इलाके हैं। जहां पर सीवरेज की समस्या कई सालों से चलती आ रही हैं। इलाका निवासी निगम के पास जाकर थक जाते हैं, पर उनके काम नहीं हो पाते। निगम कमिश्नर को ऐसी स्तिथि से निपटने के लिए भी कोई स्टेटर्जी तैयार करनी होगी। जिससे लोगों को राहत मिल सके।