जालंधर : व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, जानें पूरा मामला

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर (पूजा, सलोनी) शहर की नई दाना मंडी के बाहर व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति की पहचान तुक्का राम के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति लेबर का काम करता था और मूल रुप से वह जम्मू का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ था। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। व्यक्ति का शरीर आधे से ज्यादा जल गया है।

जिसके बाद गुस्से में तुक्का राम ने खुद को आग लगा ली। इस दौरान राहगीरों ने घायल को बचाने की कोशिश की और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते थाना-2 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

Related posts

जालंधर में कुछ हथियारबंद युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 युवक की मौत और कुछ घायल

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर चलाया रात्रिकालीन जाँच अभियान

जब तक पुरानी ग्रांटें खर्च नहीं की जाती, तब तक नई ग्रांटें जारी नहीं की जाएंगी: डिप्टी कमिश्नर