Jalandhar: नगर निगम की जोन नंबर-4 के डिफाल्टरों पर बड़ी कार्रवाई, बिल जमा न करवाने वालों के काटे पानी-सीवरेज के कनेक्शन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: नगर निगम जालंधर के मेयर वनीत धीर, निगम कमिश्नर निकास कुमार और जॉइंट कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर के निर्देशानुसार आज ज़ोन नंबर 4 में एस्टेट ऑफिसर-कम-चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल और सुपरिंटेंडेंट वाटर रेट हरप्रीत वालिया की देखरेख में खास कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई दौरान ज़ोन नंबर- 4 के इलाके में बकाया पानी और सीवरेज बिलों की वसूली करके हुए रिकवरी की गई। इसके अलावा, जिन प्रॉपर्टी मालिकों ने बकाया रकम जमा नहीं की थी, उनके पानी और सीवरेज कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान डिफॉल्टरों से ₹1,35,000/- की रकम जमा करवाई गई।

इसके अलावा, बाकी डिफॉल्टरों को बिल जमा करने की चेतावनी दी गई और उपभोक्ताओं को एक हफ्ते के अंदर बिल जमा करने की डेडलाइन दी गई है। यह कार्रवाई ज़ोन नंबर 4 के एरिया इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव मोदगिल, अमनदीप सिंह और सरबजीत दुग्गल, हनी, राज कुमार, राकेश कुमार मणि गिल और दुशांत भगत ने की।

नगर निगम जालंधर सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने बकाया पानी और सीवरेज बिल समय पर जमा करें, ताकि किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Related posts

पंजाब एक्टिविस्ट झोटा की हत्या के रोष में जालंधर में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

‘छा गए ‘बाबे दी हट्टी” वाले, नवरात्र और करवाचौथ पर खास ऑफर

Jalandhar: कीर्ति नगर में 49वें रामलीला एवं दशहरा उत्सव में शामिल हुए पार्षद अश्वनी अग्रवाल