जालंधर के कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नशे की ओवरडोज बताई जा रही वजह

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के मेहतपुर से एक बड़ी दुःखदाई खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के ग्रामीण इलाके मेहतपुर के एक उभरते कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान वंश की के मेहतपुर के गांव उदोवाल, जालंधर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वंश घर से पास के गांव बालोकी खेड़ा रोड में गया हुआ था, जहां उसका संदिग्ध हालत में शव मिला। जहां राहगीरों ने घटना की सूचना गांव के सरपंच और परिवार को दी। परिवार ने इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी और युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। वंश के परिवार में उसके माता-पिता, एक छोटा भाई और एक छोटी बहन हैं।

वहीं घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए गांव उदोवाल के पंच मनप्रीत सिंह ने बताया कि वंश एक अच्छा खिलाड़ी था और उसने कई कबड्डी टूर्नामेंट में स्कूल का प्रतिनिधित्व किया था। बताया जा रहा है कि वंश दो साल पहले 12वीं पास कर चुका था और स्कूल स्तर से ही कबड्डी खेलता था। वह कई टूर्नामेंट में हिस्सा भी ले चुका था। उन्होंने कहा कि स्कूल छोड़ने के बाद वह नशे की गिरफ्त में आ गया था। गांव के लोगों ने भी कहा है कि खिलाडी की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

Related posts

पंजाब की मान सरकार का बजट वाला ऐलान नारी शक्ति का अपमान- ईंजी.चंदन रखेजा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मोगा रैली को लेकर जालंधर में नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह: सुशील रिंकू

AAP सरकार का महिलाओं को दिया जाने वाला 1000 रुपये महीना, मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसा: राजिंदर बेरी