Jalandhar: कंगनीवाल में छिंज मेले में हुई Firing, 2 लोगों की हुई गिरफ्तारी

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में बीती देर शाम फायरिंग का नया मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आदमपुर के पतारा के गांव कंगनीवाल में छिंज मेले में हुए एक विवाद में कुछ उपद्रवियों ने गोली चला दी। जिसके बाद मेले में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि छिंज मेले में आयोजकों का एक संगठन के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि संगठन के साथ आए कुछ लोगों ने अपनी राइफल से गोलियां चला दी। गनीमत यह रही कि घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

https://www.facebook.com/share/v/1BA6jZdkGX/

वहीं बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए थे। वहीं घटना स्थल पर जांच के लिए डीएसपी आदमपुर कुलवंत सिंह और थाना पतारा के एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह अपनी टीमों के साथ पहुंच गए थे। इस मामले में थाना पतारा की पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सौदागर सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी कंगनीवाल एवं हरजोत सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी कपूर गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त लोगों के कब्जे से पुलिस ने एक गाड़ी और एक 315 बोर की गन और 32 बोर का रिवाल्वर बरामद किया है।

इस संबंध में थाना पतारा की पुलिस ने 46 नंबर FIR दर्ज की है। अब पुलिस आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस मामले में केस दर्ज किए जाने की पुष्टि थाना प्रभारी हरदेव प्रीत सिंह ने की है।

Related posts

‘रोशन पंजाब’ प्रोजेक्ट के तहत कैबिनेट मंत्री भगत ने फोकल प्वाइंट में करोड़ों की लागत वाले ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी के साथ काबू किया 1 आरोपी

LPG वितरक संघ ने बैठक में उठाई डिस्ट्रीब्यूटर्स की समस्याएं, अनुचित प्रथाओं पर जताया गहरा रोष