Jalandhar: काला सिंघा रोड पर कबाड़ के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने में जुटीं

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के काला सिंघा रोड पर स्थित रद्दी-कबाड़ के गोदाम में शनिवार सुबह भयानक आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के काला सिंघा रोड पर स्थित रद्दी-कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते आग फ़ैल गई है। आसपास के लोगों के अनुसार गोदाम में कुछ मजदूरों के परिवार भी रह रहे थे, जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिए गया है।

बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण गोदाम में कुछ सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए हैं। हालांकि कुछ सिलेंडरों को लोगों द्वारा एहतियात के तौर पर अपनी जान को जोखिम में डालते हुए बाहर निकाल कर खेतों में फेंक दिया गया है। आसपास के गांव वालों द्वारा फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दे दी गई है। लोगों द्वारा खुद भी आग बुझाने की कोशिश की जा रही है लेकिन हवा के चलते आग देखते ही विकराल रूप ले रही है । पुरे इलाके में आसमान में दूर दूर तक धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।

वहीं गोदाम में लगी आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। लोगों के अनुसार अभी तक किस तरह के जनि नुकसान की कहबर सामने नहीं आयी है लेकिन गोदाम के अंदर रखा सामान पूरी तरह जल गया है। तेज हवाओं के कारण आग लगातार फैल रही है, जिस कारण फायर ब्रिगेड को इसे नियंत्रित करने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे फायरकर्मी का कहना है कि यहां रह रहे 70 से 80 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं।

वहीं गोदाम में आग लगने से आसपास के लोग भी चिंतित हैं कहीं आग उनके ठिकानों तक न पहुंच जाए। मौके पर फायर ब्रिगेड कि टीमों के साथ पुलिस टीमें भी स्थिति को संभालने में लगी हुई हैं। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लोगों को आग वाली जगह से दूर जाने के लिए कह रहे हैं।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत