दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में देर रात एक घर पर एक्साइज डिपार्टमेंट और पुलिस की रेड की गई। मिली जानकारी के अनुसार रेड के दौरान घर से पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट ने हिमाचल मार्का सहित अवैध शराब बरामद की है। हालांकि तस्कर रेड की सूचना पाकर पहले ही घर से फरार हो गया था।
इस रेड के संबंध में जानकारी देते हुए एक्साइड इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि उनको अवैध शराब बिकने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर भार्गव कैंप पुलिस इलाके के एक घर पर रेड की। लेकिन उनके यहाँ पहुँचने से पहले ही तस्कर मौका पाकर भाग निकला। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान घर के अंदर से ढाई पेटी शराब मिली। इसमें एक पेटी हिमाचल मार्का शराब की थी। फिलहाल शराब को जब्त कर पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है।
वहीं रेड के संबंध में भार्गव कैंप पुलिस का कहना है आरोपी के खिलाफ पहले भी थाने में पर्चे हैं। कई बार ये पकड़ा भी जा चुका है लेकिन छूटने किए बाद बार-बार फिर से शराब बेचने का धंधा शुरू कर देता है। पुलिस ने रेड के बाद घर को सील कर दिया है। आरोपी की पहचान राजन कोहली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं जल्द उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि जब अंदर रेड चल रही थी तो रेड से अनजान ग्राहक घर के बाहर शराब लेने के लिए पहुंचे हुए थे। हालांकि पुलिस ने ग्राहकों को लौटा दिया।