चंडीगढ़ में जालंधर के दंपती से विदेश भेजने के नाम पर 12.82 लाख रुपए की ठगी, 4 नामजद

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: यूके भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एनआरआई पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ की हंबल ओवरसीज कंसल्टेंट के चार संचालकों पर इंस्टाग्राम पर यूके वर्क परमिट का विज्ञापन देकर जालंधर के दंपती से ठगी का आरोप है। शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में रहने वाली रंजना कुमारी और उनके पति दीपक कुमार ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर संपर्क किया।

चंडीगढ़ कार्यालय में 24 लाख का पैकेज तय हुआ और 12 लाख एडवांस मांगे गए। रंजना कुमारी के मुताबिक जुलाई 2024 में आरटीजीएस व गूगल पे से 12,82,750 रुपए ट्रांसफर किए गए, लेकिन वीजा नहीं लगा। एक साल बाद 9.50 लाख का पोस्ट-डेटेड चेक दिया गया, जो बाउंस हो गया। पुलिस जांच में एजेंसी बिना लाइसेंस पाई गई।

पुलिस ने मोहाली निवासी फर्म मालिक जसप्रीत सिंह, संचालक रंजीत सिंह, कर्मचारी नैंसी व चरणपाल सिंह, जिसके खाते में रकम ट्रांसफर हुई, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 316(2), 61(2) व इमिग्रेशन एक्ट 1983 की धारा 24 तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां के विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में किया शानदार प्रदर्शन 

जालंधर में 10 रुपये महंगी शराब बेचने को लेकर ठेके के बाहर भारी हंगामा, जानें क्या है मामला

Daily Horoscope : कन्या राशि वाले जातक आज काम में फोकस बनाये रखें, सफलता मिलने के दिख रहे हैं संकेत