Jalandhar: निगम कमिश्नर ने 2 अफसरों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें खबर…

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: नगर निगम जालंधर में फिर एक बार बड़ा फेरबदल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने विभाग के 2 अफसरों के कार्य में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार इस बदलाव के अनुसार एक अफसर को मेयर वनीत धीर का पर्सनल असिस्टेंट नियुक्त किया गया है, जबकि दूसरे अफसर से बिल्डिंग इंस्पेक्टर का अतिरिक्त चार्ज वापस ले लिया गया है।

बताया जा रहा है कि निगम के ड्राफ्ट्समैन वरुण कुमार पहले बिल्डिंग इंस्पेक्टर था। लेकिन अब उसे कमिश्नर संदीप ऋषि ने केवल ड्राफ्ट्समैन के रूप में कार्य करने का आदेश दिया है। बिल्डिंग इंस्पेक्टर के अतिरिक्त कार्य से अब उनको हटा लिया गया है।

वहीं इसके अलावा सुपरिंटेंडेंट दर्शन भगत को मेयर वनीत धीर का पर्सनल असिस्टेंट नियुक्त किया गया है। बता दें कि अब दर्शन भगत मेयर के पर्सनल असिस्टेंट के रूप में कार्य करेंगे और उनके प्रशासनिक कार्यों को संभालेंगे।

Related posts

जालंधर : आधे दिन की छुट्टी का ऐलान सभी Private व सरकारी स्कूलों, कालेजों व ITI में

जालंधर पुलिस ने NDPS एक्ट के अलग-अलग मामलों में ज़ब्त 68 किलो 719 ग्राम नशीला पदार्थ किया नष्ट

जालंधर में 25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप