जालंधर : कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ लगाया धरना

(पूजा मेहरा) : कांग्रेस की समूची लीडरशिप ने मंगलवार को नगर निगम दफ्तर के बाहर प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाएं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहर के हालात इतने खराब हो गए है कि लोग सीवरेज और पानी की समस्या के साथ टूटी सड़कों से परेशान हो रहे है।

इस धरने में विभिन्न मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हुए, लोगों का कहना है कि हमारी गलियों का बहुत बुरा हाल है। पीने का पानी भी मूल्य खरीद कर पीते है। कई बार निगम प्रशासन को कंप्लेंट भी दी है लेकिन इसके बावजूद भी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो रहा। गंदगी की वजह से हमें कई बीमारियां लग रही हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस विधायक बावा हैनरी, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व पार्षद शैरी चड्ढा सहित कई नेता मौजूद रहे।

Related posts

जालंधर: लम्बा पिंड फ्लाईओवर के ऊपर ट्रक ने खड़ी बोलेरो गाड़ी को मारी टक्कर, 2 घायल

DC ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग को दिए आदेश

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान तहत गिरफ्तार किए 8 लोग, 65.54 ग्राम हेरोइन बरामद