जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , लूटेरे गिरफ्तार

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने आधी रात को हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना बारादरी में दर्ज हुआ था, जिसमें शिकायतकर्ता राम कुमार शर्मा निवासी गुरदासपुर ने बताया कि 13 जनवरी की आधी रात समय लगभग 12:15 वह अपने दोस्त के साथ जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड जालंधर की ओर जा रहा था।

रास्ते में AGI होटल के पास , नजदीक अलास्का चौंक समय लगभग 12:50 मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उन्हें डराकर धमका कर नकदी, दस्तावेज, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद 9 फरवरी को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान दो मोटरसाइकिलें, एक धारदार हथियार, वॉकी-टॉकी सेट, कपड़े और अन्य सामान बरामद किया गया। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बाइक और कई मोबाइल फोन भी बरामद हुए।

पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के लिंक खंगाले जा रहे हैं।

Related posts

Jalandhar: लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर अज्ञात लूटेरों ने एक्टिवा सवार पर हमला कर उसे लूटा, व्यक्ति गंभीर घायल

जालंधर ANTF की टीम ने हेरोइन सहित पकड़ा एक युवक, अमृतसर का रहने वाला है तस्कर

Daily Horoscope : शुक्रवार के दिन आज इन 7 राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की अपार कृपा, पढ़ें राशिफल…