जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया 01 युवक

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर मनप्रीत सिंह ढिल्लों डीसीपी (जांच), जयंत पुरी एडीसीपी (जांच) और अमरबीर सिंह एसीपी (डी) की देखरेख में इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह इंचार्ज क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में एक युवक को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़े से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि 17 दिसंबर को क्राइम ब्रांच की टीम सर्विस राउंड के दौरान वेरका मिल्क प्लांट चौक से इंदिरा कॉलोनी जा रही थी। इस दौरान होटल W ग्रैंड के पास शक के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजत पुत्र लॉरेंस, निवासी नजदीक गवर्नमेंट स्कूल, गांव दयालपुर, थाना सुभानपुर, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 1, कमिश्नरेट जालंधर में केस नंबर 259 तारीख 17.12.2025 दर्ज किया गया है।

Related posts

जालंधर में AAP को एक और झटका, उत्तरी हलके के Ward नंबर 1 के इंचार्ज कुणाल शर्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

DAV की एक और बड़ी उपलब्धि, PSCST ने वर्मीकम्पोस्टिंग परियोजना को दी स्वीकृति