जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने युद्ध नशे विरुद्ध अभियान तहत काबू किए 7 तस्कर, 20,250ml अवैध शराब बरामद

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को 150 ग्राम हेरोइन, 20,250 मिलीलीटर अवैध शराब और 31 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई, इस दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में 6 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान इन व्यक्तियों से 150 ग्राम हेरोइन, 20,250 मिलीलीटर शराब और 31 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

उन्होंने आगे बताया कि नशे की सप्लाई को रोकने के साथ-साथ नशे की दलदल में फंसे 6 व्यक्तियों के पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए उन्हें नशा छुड़ाने वाले केंद्रों में भर्ती करवाया गया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां ड्रग माफिया के लिए एक सख्त संदेश हैं कि नशे के नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी, ताकि पंजाब से नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।

Related posts

दीपों का त्योहार दीपावली…इसे क्यों मनाया जाता हैं, जानिए

दीवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल, पढ़ें

भाजपा में शामिल हुए दर्जनों युवा, अशोक सरीन हिक्की और शीतल अंगुराल के नेतृत्व में युवाओं ने थामा पार्टी का दामन