जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लड़ाई-झगडे में शामिल 4 आरोपियों को किया काबू , 1 रिवॉल्वर और 3 जिंदा कारतूस बरामद

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर:  जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा निर्देशों पर और डीसीपी जांच मनप्रीत ढिल्लों, एडीसीपी जांच जयंत पूरी, एडीसीपी -1 आकर्षि जैन और एसीपी नार्थ अशोक मीणा की हिदायतों के अनुसार समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार इंचार्ज सीआईए स्टाफ कमिश्नरेट जालंधर और सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार, हेड ऑफिसर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 1 जालंधर की टीम ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 मार्च को लड़ाई झगड़ा करने वाले खतरनाक  4 आरोपियों  को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।

जांच अधिकारी के अनुसार 26 मार्च को एएसआई साहिब सिंह, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 1, जालंधर ने नीरज उर्फ काली पुत्र जगदीश कुमार, निवासी हाउस नंबर 74, गली नंबर 02, आर्य नगर, जालंधर के हलफनामे पर एक मामला दर्ज किया गया। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 फरवरी को रात करीब 9.00 बजे वह अपने दोस्तों दीपक और अक्षय, निवासी अमर नगर के साथ किसी काम से जा रहा था, तभी नहर पटरी टाइलों वाले गोदाम के नजदीक मोटरसाइकिल पर संधू और सुखा नाम के एक लड़के राज नगर निवासी और छुटकी गोपाल नगर के निवासी और मोमना नाम का एक और लड़का, गांधी कैंप निवासी और जैरी, मधुबन, जालंधर के निवासी ने अपने अपने- अपने हथियारों से उन पर जानलेवा हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान संधू ने अपने रिवाल्वर से हवा में फायर भी किया किया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 95 दिनांक 27.03.2026 धारा 109, 1262) पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त मामले में 4 आरोपियों को दण्ड प्रक्रिया संहिता के अनुसार गिरफ्तार किया तथा उनसे घटना के दौरान इस्तेमाल एक रिवाल्वर 32 बोर व 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है। आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ संधू पुत्र सूबा सिंह निवासी हाउस नंबर 01 न्यू राज नगर नजदीक बैग फैक्ट्री बस्ती बावा खेल जालंधर, जैरी खोसला पुत्र काला निवासी राज नगर एमजीएन स्कूल के पीछे हाउस नंबर 245 बस्ती बावा खेल, मोहित कुमार उर्फ  छुटकी पुत्र दुर्गेश निवासी गली नंबर: 1 दशमेश बेकरी गोपाल नगर जालंधर फिलहाल निवासी, गली नंबर:1 सनातन धर्म स्कूल पीछे भातरा मोहल्ला जालंधर, रोहित उर्फ मोमना पुत्र कमल कुमार निवासी हाउस नंबर बी-2-464/2 गांधी कैंप नजदीक कबीर मंदिर जालंधर केयरटेकर कंगू शाह दरबार गांधी कैंप जालंधर के रूप में हुई है।  

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय से रिमांड पर लिया जायेगा तथा घटना में प्रयुक्त अन्य हथियारों व वाहनों की जांच कर बरामदगी की जाएगी।  जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।  

Related posts

जालंधर: गुरु गोबिंद सिंह ऐवन्यू में घर के बाहर दिन दिहाड़े लूट, महिला का पर्स छीन भागा बाइक सवार लूटेरा

पंजाब हॉकी एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी की करेगा मेजबानी, पंजाब डे के दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

जालंधर नगर निगम का ऐतिहासिक बजटः जिसमें दिखाई देती है विकास की साफ़ झलक : कविता सेठ