Jalandhar: चाइना डोर का शिकार हुआ फिर एक व्यक्ति, गले में लगे कई टांके

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में फिर चाइना डोर ने एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के गांव सरोबाद में चाइना डोर की चपेट में आने से एक व्यक्ति का गला कट गया है। जिसे घटना के बाद तुरंत अस्पताल करवाया गया, घायल व्यक्ति के गले में चोट लगने से कई टांके हैं। गनीमत रही कि व्यक्ति की सांस की नली बच गई। फिलहाल व्यक्ति की जान खतरे से बाहर है। पीड़ित की पहचान 45 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव सरोबाद के रूप में हुई है।

वहीं पीड़ित की पत्नी सतिंदर कौर ने बताया कि दोपहर को उसका पति मोटरसाइकिल पर आदमपुर गया हुआ था। लौटते समय गांव नाहल में प्लास्टिक के धागे में उलझकर उसका गला कट गया और वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसके बाद राहगीरों व ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर के अनुसार उसकी सांस की नली ठीक है और गले का बाकी हिस्सा कट गया है और उपचार चल रहा है।

बता दें कि देश में फिलहाल चाइना डोर पर प्रतिबंध है। इसे भारत सरकार और यहां तक पंजाब सरकार ने प्रतिबंधित कर रखा है। लेकिन फिर भी कुछ दुकानदार अपने फायदे के लिए इसे अवैध रूप से बेचते हैं। इस डोर के कारण पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन सरकार और पुलिस पूर्ण तोर पर चाइना डोर पर प्रतिबन्ध लगाने में लगातार नाकाम साबित हो रही है।

Related posts

जालंधर को मिली पहली महिला पुलिस कमिश्नर, IPS अधिकारी धनप्रीत कौर ने संभाला चार्ज

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 15 पेटी अवैध शराब जब्त

Daily Horoscope : आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने काम बिगड़ेंगे