जालंधर: फैक्ट्री में लीक हुई अमोनिया गैस, 30 कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: जालंधर के लैदर कांप्लेक्स में स्थित मिल्क फैक्ट्री में बीते दिन शाम आग लगने और अमोनिया गैस लीक होने की सूचना मिली। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय फैक्ट्री में करीब 30 कर्मचारी मौजूद थे। फैक्ट्री में आग लगने और अमोनिया गैस लीक होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग और प्रशासन को दी गई।

वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ऊपर की मंजिल में फंसे कर्मचारियों को क्रेन व सीढ़ियां लगाकर बाहर सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आग को बुझा दिया। बताया जा रहा है कि जहां से अमोनिया गैस लीक हो रही थी उसे बंद कर दिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। टीम अमोनिया गैस रिसाव की दोबारा भी जांच कर रही है ताकि फिर कोई परेशानी न हो।

Related posts

जालंधर में लंबित मांग को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी, 2 दिन रहेंगे सामूहिक छुट्टी पर

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

पंजाब में अब हड़ताल पर बैठे इस विभाग के कर्मचारी, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें खबर…