जालंधर: दीप नगर में तेज रफ़्तार कार ने स्कूटी सवार महिलाओं को मारी टक्कर, महिलाएं गंभीर घायल

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर कैंट इलाके में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कैंट के दीप नगर में आज एक तेज रफ़्तार सिल्वर रंग की कार पीबी 08 सीके 9990 ने स्कूटी सवार महिलाओं को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों स्कूटी सवार महिलाएं कई फुट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरीं। यह सारी घटना आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें सारा घटनाक्रम साफ देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक्सीडेंट के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। वहीं लोगों द्वारा आरोपी कार ड्राइवर नौजवान को मौके पर ही दबोच लिया गया था। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर सम्बंधित थाने की पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी पर सवार दो महिलाएं दीप नगर की ओर से आ रही थीं। जिनको दूसरी तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने सामने से जोर से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी के तो परखच्चे उड़ गए और महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को काबू में कर लिया और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Related posts

जालंधर के ED दफ्तर में बड़े स्तर पर तबादले, एक साथ 13 अधिकारियों को जारी हुए ट्रांफर ORDER

20 साल बाद बदली दादा कॉलोनी की सूरत, गली का निर्माण कार्य हुआ पूरा, इलाका वासियों में खुशी की लहर

नकोदर में चोरों ने एक साथ 3 दुकानों पर धावा बोला, लाखों का सामान ले हुए फरार