पंजाब में 4 दिनों तक हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/मौसम विभाग)

पंजाब में दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसका असर आज यानी की शनिवार को देखने मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार तक बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं। पंजाब में ओरेंज अलर्ट जारी किया कर दिया है।

मौसम में बदलाव के कारण बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिसमें पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली व पटियाला में ओरेंज और अन्य पूरे पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार पंजाब के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बताते चलें कि पहले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद जिले में बारिश ना के बराबर हुई थी। लेकिन आज से सोमवार तक अच्छी बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। ऐसे में पंजाब के शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिन के न्यूनतम तापमान में जहां 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट होगी, वहीं अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक तापमान गिरेगा।

Related posts

मनाली-मंडी हाईवे पर लैंडस्लाइड के कारण बंद हुआ रास्ता, स्थानीय लोगों और टूरिस्ट की बढ़ी मुश्किलें

बड़ी खबर: पंजाब सरकार के 2 बड़े मंत्रियों पर गिरी गाज, विपक्षी नेता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज

फिरोजपुर: उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया बाल निकेतन विद्यालय का उद्घाटन