नशा-मुक्त समाज की दिशा में पहल: मानव सहयोग स्कूल की जागरूकता रैली एवं सशक्त नुक्कड़ नाटक

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के मानव सहयोग स्कूल द्वारा दिनांक 14 फरवरी 2026 को जालंधर के कादियां गांव में नशे के खिलाफ एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज कोक्ष  नशे के घातक प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

रैली की शुरुआत स्कूल परिसर से हुई और गांव की मुख्य गलियों से होते हुए संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे की वजह से बर्बाद हो रहे परिवारों, गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और सामाजिक पतन को अत्यंत प्रभावशाली एवं जीवंत ढंग से दर्शाया। इस नाटक ने उपस्थित लोगों के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ा। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त गांव- खुशहाल परिवार” और “जागो नौजवान, बचाओ अपनी शान” जैसे जोशीले नारे लगाए।

इस अवसर पर गांव के सरपंच लवप्रीत सिंह जी तथा पंचायत सदस्य विजय कुमार, तरसेम लाल साधा, बलजीत सियान, वीरपाल कैले और नरेंद्र चावला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस जागरूकता अभियान में भाग लेते हुए स्कूल की इस सामाजिक पहल की सराहना की और नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प दोहराया।

स्कूल प्रबंधकों एवं स्कूल प्रमुख सपना कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए परिवार, स्कूल और समाज के संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों को अच्छी संगति और सही मार्गदर्शन देने की अपील की। यह रैली नशा मुक्त और स्वस्थ समाज की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

Related posts

JALANDHAR: वार्ड नंबर-80 में बरसाती पानी की समस्या का समाधान शुरू, सीवरेज व पाइप लाइन का कार्य आरंभ

जालंधर के Eastwood के पास हाईवे पर भयानक Accident, कंटेंनर और बजरी से भरे टिप्पर की जबदस्त भिड़ंत, 4 घायल

Daily Horoscope : जानें किन राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल…