जालंधर के गांव शेखे स्थित PM श्री सरकारी हाई स्कूल के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के गांव शेखे स्थित पी.एम. श्री सरकारी हाई स्कूल के कक्षा आठवीं, नौवीं एवं दसवीं के 59 विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों सोनिया एवं हरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हैंड टूल्स, जालंधर का औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की विभिन्न औद्योगिक प्रयोगशालाओं, मशीनरी, स्वचालन तथा आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान विद्यार्थियों ने औद्योगिक वातावरण एवं आधुनिक तकनीकी उपकरणों को पहली बार नजदीक से देखा और उनमें काफी उत्साह एवं जिज्ञासा दिखाई दी। आधुनिक औद्योगिक तकनीक एवं स्वचालन से संबंधित नई जानकारी प्राप्त कर विद्यार्थी विशेष रूप से प्रभावित हुए।

इस अवसर पर प्रधान निदेशक (प्रभारी) प्रदीप वर्मा ने विद्यालय के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रदीप वर्मा ने दोनों अध्यापकों एवं सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

पंजाब ग्रामीण बैंक ने विजिलेंस अवेयरनेस वीक के तहत ब्लड डोनेशन कैंप लगाया, SGL सुपर स्पेशियलिटी चैरिटेबल हॉस्पिटल का रहा विशेष सहयोग

जालंधर में चर्चित नशा तस्कर के घर पर प्रशासन का एक्शन, CP ने किया खुलासा

संगरूर में 4 नवंबर को होने वाली इंसाफ रैली में जालंधर से कांग्रेसी बड़ी गिनती में होंगे शामिल