दोआबा न्यूज़लाईन
देश : एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत के खिलाड़ियों ने 71 मेडल जीते है। भारत 12 स्वर्ण के साथ नंबर-6 पर आ चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने अपने करियर का पहला गोल्ड मेडल हासिल किया। लवलीना के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन ही गोल्ड मेडल जीता। लवलीना ने महिलाओं की 75 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में चीन की बॉक्सर बाओ जीयी को 5-0 से हराया।
बतातें चले कि 28 साल की लवलीना बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बन चुकी है। उनसे पहले मैरी कॉम 2014 में चैंपियन बनी थीं। भारत 12 स्वर्ण के साथ नंबर-6 पर आया है। लवलीना ने सेमीफाइनल और फाइनल में अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्होंने जीत का परचम लहराया।
29 साल की भारतीय स्टार मुक्केबाज (बॉक्सर) हैं, जिनका जन्म 2 अक्टूबर 1997 को असम के गोलाघाट जिले के बारामुखिया गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ। लवलीना पहले भी ओलंपिक में भारत के लिए मेडल हासिल कर चुकी है। उनकी इस जीत से भारतीय बॉक्सिंग को भी बड़ी मजबूती मिली है। लवलीना ने दिखाया कि हार के बाद मेहनत और हिम्मत के साथ शानदार वापसी की जा सकती है। जन्मदिन पर गोल्ड जीतकर लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स 2026 को अपने लिए एक यादगार मूमेंट बना दी है।