भारत ने नए तरीके से टेस्ट की अग्नि-प्राइम मिसाइल, पहली बार ट्रेन से छोड़ी गई मिसाइल

दोआबा न्यूजलाइन

रूस, चीन और नॉर्थ कोरिया के बाद ऐसा करने वाला वर्ल्ड में भारत चौथा देश

नई दिल्ली: भारत ने अग्नि-प्राइम मिसाइल की टेस्टिंग के लिए एक नयी तकनीक का सहारा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन देर रात भारत ने रेल पर बने एक मोबाइल लॉन्चर सिस्टम के जरिए अग्नि-प्राइम मिसाइल की टेस्टिंग की। यह मिसाइल कैनिस्टराइज्ड लॉन्चिंग सिस्टम से लॉन्च की गई। इस बात की जानकारी देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी है।

रक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल लॉन्चर सिस्टम के लिए ट्रेन को विशेष रूप से डिजाइन किया गया। यह ट्रेन देश के हर उस कोने तक जा सकती है, जहां रेलवे लाइन मौजूद है। उन्होंने कहा कि अग्नि-प्राइम मिसाइल की टेस्टिंग ओडिशा के चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से कि गयी है। यह अग्नि प्राइम मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिजाइन की गई है और यह एडवांस्ड फीचर से लैस है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस टेस्ट ने भारत को उन चुनिंदा देशों के ग्रुप में शामिल कर दिया है जिनके पास रेल नेटवर्क से मिसाइल लॉन्च करने वाला कैनिस्टराइज्ड लॉन्चिंग सिस्टम है। बता दें कि भारत से पहले रूस, चीन और नॉर्थ कोरिया मोबाइल रेल लॉन्चर का टेस्ट कर चुके हैं। हालाँकि अमेरिका का नाम भी लिस्ट में शामिल है, लेकिन अमरीका ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

Related posts

इंडिया में लॉन्च हुआ Suzuki Burgman स्ट्रीट 2026, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.02 लाख

अमेरिका के निशाने पर अब पंजाब-हरियाणा के अवैध ड्राइवर, इंडियाना स्टेट में 1790 ड्राइवरों की गई नौकरी, कईयों के लाइ‌सेंस रद्द

दिल्ली HC के सीनियर वकील फुलका BJP में शामिल, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने ज्वाइन करवाई पार्टी