रेलवे द्वारा माघ मेले को देखते हुए अमृतसर और फिरोजपुर से प्रयागराज के लिए जल्द चलाई जाएंगी स्पेशल रेलगाड़ियां

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: रेलवे द्वारा माघ मेले को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु अमृतसर और फिरोजपुर से प्रयागराज के लिए विभिन्न अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। ट्रेनों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

04656/04655 अमृतसर-प्रयागराज-अमृतसर अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 04656 अमृतसर से प्रयागराज के लिए दिनांक 12.01.2026, 16.01.2026, 21.01.2026, 30.01.2026 और 13.02.2026 (05 दिन) खुलेगी। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 04656 अमृतसर से सुबह 05:10 बजे प्रस्थान करके 23 घंटे 20 मिनट बाद सुबह 04:30 बजे प्रयागराज पहुँचेगी। वापसी में ये ट्रेन 04655 प्रयागराज से अमृतसर के लिए दिनांक 13.01.2026, 17.01.2026, 22.01.2026, 31.01.2026 और 14.02.2026 (05 दिन) खुलेगी। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 04655 प्रयागराज से रात्रि 20:00 बजे प्रस्थान करके 23 घंटे बाद शाम 19:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

मार्ग में यह ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी,फगवाड़ा, लुधियाना, ढंडारी कलां, अम्बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, आलमनगर, उत्तरेटिया, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ तथा फाफामऊ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

04658/04657 फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज-फिरोजपुर कैंट अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 04658 फिरोजपुर कैंट से प्रयागराज के लिए दिनांक 11.01.2026, 28.01.2026 और 12.02.2026 (03 दिन) को खुलेगी। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 04658 फिरोजपुर कैंट से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करके 23 घंटा 20 मिनट बाद दोपहर 12:20 बजे प्रयागराज पहुंची। वापसी में अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 04657 प्रयागराज से फिरोजपुर कैंट के लिए दिनांक 12.01.2026, 29.01.2026 और 13.02.2026 (03 दिन) को खुलेगी। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 04657 प्रयागराज से रात्रि 23:40 बजे प्रस्थान करके 23 घंटा 50 मिनट बाद रात्रि 23:30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

मार्ग में यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन लोहियां खास, फिल्लौर, लुधियाना, ढंडारी कलां, अम्बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, आलमनगर, उत्तरेटिया, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ तथा फाफामऊ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

Related posts

गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने तुरंत स्कूलों को खाली करवाया

राजस्थान के भिवाड़ी में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में भयानक आग लगने से जिंदा जले 8 मजदूर

जालंधर के कैपिटल अस्पताल में अब ₹10 लाख तक मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत होगा मुफ्त इलाज उपलब्ध